छत्तीसगढ़ में समाज को झकझोर देने वाला मामला, पिता ने छेड़छाड़ के डर से बेटी को 20 साल तक रखा कैद, फिर आगे जो हुआ कांप जाएंगे आप
A shocking incident in Chhattisgarh: A father imprisoned his daughter for 20 years for fear of molestation. What happened next will shock you.
बस्तर : बस्तर से एक रुह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहां छेड़छाड़ के डर से बेटी को पूरे 20 साल तक अंधेरी कोठरी में बंद रखा गया. जिसकी वजह से उसकी आंखें भी चली गई. समाज कल्याण विभाग ने उसका रेस्क्यू किया और अब आश्रम में उसकी देखभाल की जा रही है.
इस खबर ने पूरे समाज को झकझोर दिया है. न रोशनी, न खुली हवा और न ही दुनिया से कोई संपर्क.. यह हालत थी लीसा की पूरे 2 दशक तक.. बकावंड ब्लाक की बस्ती के ही रहने वाले युवक पर लीसा के परिजनों को शक था और यही उसके लिए कैद की कहानी बन गई. घर की चारदीवारी और उसके अंदर एक अंधेरी कोठरी.. जहां मजबूरन लीसा को 2 दशक बिताने पड़े. परिजनों के डर ने लीसा से उसका बचपन, उसकी जवानी और सबसे अहम उसकी आंखें तक छीन ली..
रेस्क्यू के बाद युवती को सबसे पहले मेडिकल कालेज हास्पिटल पहुंचाया गया. जहां मेडिकल जांच के बाद पता चला कि आंखों की रोशनी वापस आने की संभावना बहुत कम है. फिलहाल युवती को कोलचूर के आश्रम में रखा गया है. जहां न सिर्फ उसकी देखभाल की जा रही है. बल्कि सालों की मानसिक और भावनात्मक चोटों को भरने की कोशिश भी हो रही है
प्रशासन ने परिवार से पूछताछ शुरु कर दी है. कानूनी कार्रवाई की भी बात हो रही है. सवाल बड़ा है कि डर की आड़ में पैदा हुई ये घुटन क्या किसी के जिंदगी का 20 साल ले सकती है? कभी सुरक्षा के नाम पर तो कभी समाज की नजरों से बचाने के नाम पर... लेकिन आखीर में सबसे ज़्यादा कीमत उस मासूम ने चुकाई. जिसकी दुनिया 20 साल पहले उसी अंधेरी कोठरी में कैद होकर रह गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



